सदन में मनरेगा पर बोले कांग्रेस विधायक सुरजेवाला, गरीबों से छीना जा रहा रोजगार

Share

सुरजेवाला ने सदन में कहा कि मनरेगा को यूपीए सरकार ने गरीबों के लिए ‘रोजगार के अधिकार’ के रूप में शुरू किया था,आज उसकी दिन-दहाड़े हत्या की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में करीब आठ लाख मजदूर मनरेगा में पंजीकृत हैं, लेकिन महज दो हजार परिवारों को ही पूरे 100 दिन का काम मिल पाया।

कांग्रेस विधायक ने इसे ‘टॉप-डाउन मॉडल’ करार देते हुए पंचायतों के अधिकार छीने जाने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कैथल की सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कैथल में सफाई कर्मचारी दो महीने से धरने पर हैं और पिछले 11 वर्षों में एक भी पक्का सफाई कर्मचारी नहीं लगाया गया। उन्होंने ठेका प्रथा को तुरंत खत्म करने, हटाए गए 160 सफाई कर्मचारियों को वापस काम पर लेने और उनकी पक्की भर्ती की मांग की।