अनूपपुर: शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले तीन बीएलओ सम्मानित

Share

मतदान केंद्र क्रमांक 79 देवगवा बीएलओ आम्रकेश शुक्ला ने 663 मतदाता,मतदान केंद्र 152 बंनगवा नीलेश कुमार ने 362 एवं मतदान केंद्र 165 डूमर कछार के 239 मतदाताओ के नाम को बीएलओ नरेंद्र देवांगन ने सूची में जोड़ते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण किया गया। सबसे पहले कार्य पूरा होने पर एसडीएम टीआर नाग ने तीनों बीएलओ को समीक्षा बैठक में शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार, सहित अन्य राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने अन्य सभी बीएलओ को भी इनके निर्वाचन के प्रति समर्पित सेवा भाव से सीख लेते हुए जल्द से जल्द निर्वाचन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर ने बाइक से किया निरीक्षण

निर्वाचन आयोग ने समय पर मतदाता सूची पत्रक भरे जाने के निर्देश जारी किया है। जिसकी मॉनिटरिंग के लिए रविवार को अपर कलेक्टर दिलीप पांडे ने कोतमा नगर के सभी वार्डो एवं बूथों का भ्रमण किया। साप्ताहिक बाजार होने के कारण बाइक से भी पूरे दिन फील्ड में निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। इस दौरान आरके तिवारी, रवि सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।