कोरबा : सरकार से मिल रहे लाभ ने हमें भी जोड़ा खेती किसानी की ओर : बिरहोर सुनहर सिंह

Share

गाँव के ही एक अन्य किसान पुनुराम पटेल भी सरकारी योजनाओं से खुश हैं। उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष धान की फसल ली है। वे बताते हैं कि फसल की कटाई और मिंजाई का कार्य पूरा हो चुका है और इस बार वे लगभग 40 क्विंटल धान बेचेंगे। पुनुराम पटेल ने धान खरीदी के लिए पंजीयन भी करवा लिया है।

उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य के साथ मिलने वाली कृषक उन्नति योजना की अतिरिक्त राशि किसानों के लिए बड़ी राहत है, जिससे खेती में प्रोत्साहन मिलता है और आर्थिक मजबूती भी बढ़ती है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।