मंडी के राजगढ़ में 51 वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 544 खिलाड़ी ले रहे भाग

Share

जिला मंडी कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ठाकुर ने भी जानकारी दी। मुख्य अतिथि आर. अभिलाषी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है, जिसे उन्होंने प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात बताया। प्रदेश संगठन के अध्यक्ष राजकुमार बरागटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कबड्डी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में होने वाली महिला वर्ल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें कप्तान और उप-कप्तान भी हिमाचल प्रदेश की बेटियां हैं। बरागटा ने पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण लाल परमसना पर लोगों और खिलाड़ियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके झांसे में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के चुनाव नियमों के अनुसार ही हुए हैं।

इससे पूर्व, मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और नेहरू युवक मंडल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नेहरू युवक मंडल के प्रधान तुषार शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव रतनलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आज पहले दिन के लड़कों मुकाबले में मंडी ब्लू ने सिरमौर को हराया शिमला ने मंडी रेड को हराया सांई बिलासपुर ने खेलौ इंडिया सैटर राजपुरा को हराया वहीं लड़कियों की टीम में उन्ना ने मंडी ब्लू टीम को हराया मंडी रेड ने किनौर को हराया, कांगड़ा ने हमीरपुर को हराया ट्राइबल जबल ने शिमला को हराया।