भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने मुख्यमंत्री साय से आग्रह किया कि एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है और उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल, किसान मोर्चा बलरामपुर जिला महामंत्री विकास मंडल उपस्थित रहे।