सोनीपत: हरियाणा में शिक्षा, खेल, कृषि व आद्यौगिक क्षेत्र में की प्रगति:बड़ौली

Share

दिवस पर सांस्कृतिक उत्सव में गूंजा विकास, एकता और गौरव का संदेश

सोनीपत, 1 नवंबर । हरियाणा

राज्य के गठन की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में

जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल

बडौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों

की छात्राओं ने हरियाणवी लोकनृत्य, गीत और प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध

संस्कृति, परंपरा और विरासत का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया।

प्रदेशाध्यक्ष

मोहनलाल बडौली ने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे गौरव,

इतिहास और परिश्रम की याद दिलाता है। हरियाणा के किसान, जवान और खिलाड़ी हर क्षेत्र

में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने शिक्षा, खेल, कृषि, उद्योग और तकनीकी

क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास और परिश्रम

से हरियाणा का नाम ऊंचा करें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे प्रदेश की प्रतिष्ठा प्रभावित

हो।

राई

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि हरियाणा हरियाणा एक-हरियाणवी एकसंकल्प के साथ तेजी

से प्रगति कर रहा है। प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तंत्र, कृषि और किसान कल्याण

में नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं।

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि हरियाणा की स्थापना का

दिन गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। यह धरती त्याग, धर्म और विश्वास की प्रतीक रही है।

उन्होंने महिलाओं को शासन और समाज में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने को महिला सशक्तिकरण

की बड़ी उपलब्धि बताया। गन्नौर विधायक देवेन्द्र कादियान ने कहा कि हरियाणा देश के

विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे में राज्य ने

उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें आमजन की मेहनत प्रमुख आधार रही है।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद हरियाणा शिक्षा, उद्योग, खेल, सेना

और संस्कृति सहित हर क्षेत्र में मिसाल बन चुका है। हरियाणवी भाषा व संगीत की गूंज

अब विदेशों तक पहुँच चुकी है।

कार्यक्रम

में भागीदारी करने वाले शिक्षकों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन

निशांत छौक्कर, उपायुक्त सुशील सारवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नीरज ठरु,

योगेश जठेडी, जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती, जीवीएम संस्था के प्रधान ओपी पुरूथी, प्राचार्य

मंजुला, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, एसडीएम सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे।