जींद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू काे दी श्रद्धांजलि

Share

चुनाव जीतने के हथकंडे भी सभी के सामने आ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के असली चेहरे का जनता के सामने लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाई और आधुनिक भारत का निर्माण किया। उन्होने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। हरित क्रांति से देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया।

सिंचाई के लिए बड़े-बड़े बांध बनवाए। शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को बढावा दिया। देश के आर्थिक विकास को लेकर पंच वर्षीय योजनाएं बनाई। उद्योगों पर विशेष जोर दिया। उनकी विदेश नीति ने विश्व को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां और सिद्धांत को अपनाना आज के दौर में भी सही है। इस मौके पर पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, महाबीर गुप्ता, राजू लखीना, दिनेश डाहौला, अमनदीप बेलरखां समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।