प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक टक्कर मारने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मंड्रेला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पट्टियां कीं। घटना की जानकारी मिलते ही मंड्रेला पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अब फरार बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है।