इसी क्रम में एक मंदबुद्धि दिव्यांग व्यक्ति को आश्रम में लाया गया है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त इस व्यक्ति को पुंदाग टीओपी क्षेत्र में लावारिस हालत में यहां-वहां घूमते हुए देखा गया। इसकी सूचना थाने में दी गई। थाना ने इस व्यक्ति को आश्रम में सुपुर्द किया। अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद आश्रम लाया गया। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रमद (सत्य प्रेम सभागार) में लाया गया। आश्रम के प्रवक्ता
संजय सर्राफ ने बताया की फिलहाल उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन आश्रम कमेटी ने इसका नाम गिरधर कुमार रखा है। सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 42 दिव्यांग और निराश्रितों का समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।