आत्मनिर्भर बने छात्राएं: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Share

यह महत्वपूर्ण कार्यशाला पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिविल राइट्स एवं कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। सत्र का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीणा और उनकी प्रशिक्षित टीम ने किया।

टीम ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की सरल, उपयोगी और परिस्थितियों के अनुरूप तकनीकों का गहन अभ्यास कराया, जिससे वे आपातकालीन स्थितियों का सामना करने में सक्षम हो सकें। प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन और हेल्पलाइन संसाधनों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इनमें खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्टिंग,नागरिक हितैषी पुलिस सेवाओं तक आसान पहुँच और राष्ट्रव्यापी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 शामिल हैं। इन संसाधनों की जानकारी ने छात्राओं को यह एहसास कराया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।