सोनीपत: इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रेरणा का स्मरण

Share

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम

में अनुशासन समिति अध्यक्ष व पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, जिला कांग्रेस कमेटी

(ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, नीलकंठ मुखीजा,

सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, ग्रामीण अध्यक्ष (एससी) सुषमा, प्रदीप गौतम, सतपाल

चौहान, प्रेम गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन

महिला सशक्तिकरण का मजबूत अध्याय है। वह देश की ऐसी नेता थीं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों

में भी मजबूत निर्णय लिए और देश को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के

कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि इंदिरा गांधी

ने समाज के हर वर्ग के उत्थान पर ध्यान दिया और कई योजनाएं शुरू कीं। उनके कार्यकाल

में भारत ने विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में काफी प्रगति की। यह वह समय था जब भारत

ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

जिलाध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का

देश के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणा है। उनका विश्वास और निर्णय क्षमता अद्वितीय

थी। उन्होंने हमेशा भारत को आगे बढ़ाने का काम किया और यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें

आदर के साथ याद करते हैं। कार्यक्रम में दयानंद बाल्मीकि, ऋतू राज, रणदीप दहिया, पुनीत

राणा, मंजू मलिक, आशा अहलावत, जोगिंदर, प्रेम रेलन, राकेश सौदा, रेखा, कुलदीप खासा

सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।