उनकी कालजयी कृति ‘मधुशाला’ ने उन्हें हिंदी साहित्य में विशिष्ट पहचान दिलाई। यह रचना केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि जीवन की जटिलताओं, संघर्षों और आशाओं का एक रूपक है। बच्चन जी की अन्य महत्वपूर्ण रचनाओं में मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण और खादी के फूल शामिल हैं।
अपने साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हुए। वे केवल कवि ही नहीं, बल्कि एक कुशल अनुवादक भी थे। उन्होंने शेक्सपियर की कई कृतियों का हिंदी अनुवाद किया, जो आज भी संदर्भ के रूप में उपयोग की जाती हैं। हरिवंश राय बच्चन का साहित्य मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, पीड़ा और जीवन-दर्शन की गहराई से भरी एक अनमोल धरोहर है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1949 – जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
2000 – फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2001 – हब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2005 – फ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008 – छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
2008 – केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2012 – यूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।
2013 – दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन’ रिलीज हुई।
2014 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
2017 – उत्तर प्रदेश के उरई में पत्ते चरने और गमले तोड़ने के आरोप में चार दिन जेल में बंद रहने के बाद आठ गदहों को रिहा किया गया।
2019 – पृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।
जन्म
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1907 – हरिवंश राय बच्चन, प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1940 – ब्रुस ली – मार्शल आर्ट के महानायक।
1942 – मृदुला सिन्हा – भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल थीं।
1947 – इस्माइल उमर गुलेह – जिबूती के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
1950 – कुइन ओजा – गुवाहाटी, असम से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1952 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।
निधन
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – सुल्तान खान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2018 – मोहम्मद अजीज – भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
2019 – भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस (नवंबर माह का चौथा रविवार)।