तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह 9:45 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.15 बजे दरभंगा से फोकचाहा जिला मधुबनी पहुंचेंगे। सुबह 11.45 बजे मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के फोकचाहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02.00 बजे पटना जिले की फतुहा विधानसभा के सूर्य मंदिर बैरिया से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। शाम 5.20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे राजधानी के लाल परेड मैदान पहुंचकर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।