अभियान के दौरान पुलिस ने 513 बाइक गैरेजों और मैकेनिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 58 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, 5 मोटरसाइकिलें सीज और धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत 54 लोगों के चालान किए गए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे साइलेंसर लगाने या बेचने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि “मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली कानफोड़ू आवाज़ आमजन को परेशान करती है और यह कानून का उल्लंघन है। जनपद में शांति, अनुशासन और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।”
उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं बल्कि शहर को ध्वनि प्रदूषण से मुक्त करना है। वहीं, शहरवासियों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलते रहें ताकि सड़कों पर शांति बनी रहे।