समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कर शत् प्रतिशत पोर्टल में एण्ट्री करने के निर्देश दिए गए एवं हाई रिक्स गर्भवती माताओं की संभावित तिथि की सूची बनाकर काउसलिंग करते हुये होम विजिट करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. विवेक उपध्याय द्वारा समस्त विकासखंड के 10 मुख एवं दन्त रोग चिकित्सक, स्कूल षिक्षा विभाग से चयनित 40 प्रतिभागी षिक्षकगण को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तंबाकू सेवन से दुष्पप्रभाव तथा कोटपा एक्ट की जानकारी दी गई। साथ ही साथ तंबाकू छोड़ने हेतु सभी विकासखंड मे तंबाकू निषेध सुविधा केंन्द्र को सुचारू करने के लिए विकासखंड के दन्त चिकित्सक को प्रषिक्षित किया गया। इस अवसर पर डॉ. बीपी पटेल जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. जया कुमारी चौधारी नोडल क्षय नियंत्रण अधिकारी, डॉ. केनन डेनियल जिला नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा उपस्थित रहे।