कुमाऊं विश्वविद्यालय में नैक व एनआईआरएफ को लेकर मंथन

Share

बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्यों और राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग सुदृढ़ करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

कुलपति ने इनक्यूबेशन केंद्र विकसित करने, केंद्रीकृत शोध सुविधाओं को मजबूत बनाने, अनुबंधित प्राध्यापकों को परियोजना अवसर उपलब्ध कराने, स्थायी प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने और डीएसटी-फिस्ट व सैप जैसी मान्यताओं के लिवए भागों को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि एक्यूएआर-25 को सटीकता के साथ पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे 2026 में प्रस्तावित नैक साइकिल में विश्वविद्यालय उत्कृष्ट श्रेणी हासिल कर सके।