केंद्रीय मंत्री आचार्य चाैक में ही भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. चांद रतन आचार्य ‘शेरे चांद’ की धर्मपत्नी कमला देवी के निधन पर उनके पुत्र तथा कर्मचारी नेता रहे बृजराज आचार्य, शिव कुमार आचार्य, महेश कुमार आचार्य तथा भास्कर आचार्य सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य आदि साथ रहे।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने साले ही होली पहुंचकर सुशीला देवी जोशी के निधन पर भी सांत्वना जताई। वह पूर्व पार्षद गोकुल जोशी की भाभी थी। इस दौरान मनमोहन जोशी, चंद्रमोहन जोशी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। मेघवाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
इससे पहले मेघवाल अपने चार दिवसीय प्रवास पर रविवार सुबह बीकानेर आए। यहां पहुंचने पर श्याम पंचारिया और दीपक पारीक सहित अनेक लोगों ने श्री मेघवाल से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीकानेर प्रवास के दौरान मेघवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।