कर्मपुर में तेंदुए का आतंक, छह लोग घायल, पांच घंटे बाद रेस्क्यू

Share

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेंदुए को काबू करने में विभागीय टीम को करीब पांच घंटे का समय लगा। वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. अमित ने तेंदुए को ट्रैंक्युलाइजर गन से दो बार इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हुआ। इसके बाद टीम ने सुरक्षित तरीके से तेंदुए को पिंजरे में बंद कर लिया।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। डीएफओ ऊना ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे अभी फिलहाल वन विभाग के बोल केंद्र में रखा गया है।