दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर वहां से भागी। कितना शर्मनाक है कि सरकार एक महिला कलाकार को सुरक्षा नहीं दे पाई। तीसरी घटना रायपुर साइंस कॉलेज में देखने को मिली जहां हॉस्टल के छात्रों पर सरेआम लाठियों और तलवार से हमला हुए, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, पुलिस और सरकार बेचारी बनी हुई है। यह घटनाएं बताती है कि विष्णु के सुशासन में न इलाज मिल पा रहा है, न छात्र सुरक्षित है और न ही महिलाएं सुरक्षित है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कल एसपी कांफ्रेंस के दौरान गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच नोकझोंक की खबरें आई थी। इस खबर से साफ हो गया कि गृह मंत्री अपना विभाग संभाल पाने में नाकामयाब साबित हो रहे है।
बलौदाबाजार में पीड़ित युवक पर एफआईआर पुलिस की निरंकुश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, बलौदाबाजार में एक आदिवासी युवक की क्रूरता पूर्वक की गई पिटाई के बाद पुलिस ने उस युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्रूर और आततायी बन चुकी है। यह पुलिस की निरंकुशता का प्रमाण है। ऐसी आतंकी टीआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए तथा उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।
राज्य से 9 महीने में 667 नाबालिक बच्चे, 14064 महिलाएं गायब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, नाबालिक बच्चों के गायब होने की जो खबरें आ रही है वह बेहद चिंताजनक है, पिछले 9 महीने में 667 नाबालिक गायब हुए, जिनमें 394 बच्चियां हैं, यही नहीं विगत 9 महीनों में प्रदेश से 14064 महिलाएं गायब हुई हैं, यह सरकार भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है, महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराध इस सरकार में लगातार बढ़ रहे हैं, प्रतिदिन औसत 8 महिलाएं और बच्चियां इस सरकार में दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।
पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति दे दिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, विष्णु के सामान्य प्रशासन एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है। यह नियुक्ति उनके मां की मृत्यु के बाद दी गयी है। किसी जनप्रतिनिधि को नियमतः सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। लगता है यह सरकार भांग खा कर चल रही है।