निगम द्वारा हाता ग्राउंड में अस्थायी दुकानों की अनुमति दिए जाने के विरोध में खेल प्रेमियों ने सौंपा ज्ञापन

Share

खिलाड़ियों का कहना है कि पिछले छह महीनों से हाता ग्राउंड में किसी प्रकार का रखरखाव या सफाई कार्य नहीं हुआ, जिससे मैदान में गंदगी, झाड़ियां और शराब की खाली बोतलों का अंबार लगा है। साथ ही, पूर्व में गठित मैदान समिति को भंग कर दिया गया, जिसके कारण मैदान की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। खेल प्रेमियों ने कहा कि निगम प्रशासन दीपावली बाजार के लिए अन्य उपयुक्त स्थान चिन्हित कर सकता है, ताकि शहर के लघु व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पसरा बाजार के व्यापारियों को भी परेशानी न हो और मैदान की अस्मिता भी बनी रहे । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मैदान की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और दुकानों की अनुमति वापस नहीं ली गई, तो आने वाले दिनों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान खेल एवं क्रिकेट प्रेमियों में बलराम यादव, रोजवीन दास, उस्मान रजा, कपिल नाग, विवेक, शुभम, खिरेंद्, सुभाष, गुलाम, नीरज, आकाश, भावेश सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।