आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत चतरा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र सिमरिया और चतरा में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद बिष्णुदयाल राम एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय साह उपस्थित रहे। हर घर स्वदेशी घर घर, स्वदेशी 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने की।