स्वयंसेवियों ने संतोषी माता मंदिर में किया श्रमदान

Share

शैक्षणिक सत्र के दौरान लदरौर आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर शिवानी शर्मा ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य और पर्सनल हाइजीन के ऊपर विस्तार से चर्चा की उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा की मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति उसका अच्छा स्वास्थ्य है । शिविर के प्रभारी अच्युतम वर्मा व लता कुमारी ने शिवानी शर्मा का उनके द्वारा स्वास्थ्य के ऊपर स्वयंसेवियों को दी गई बहुमूल्य जानकारी के लिए धन्यवाद किया ।