युवा लेखक मनोज साहनी के काव्य संग्रह फकीरी से यारी का हुआ विमोचन

Share

इस दौरान अतिथियों ने युवा मनोज साहनी के काव्य संग्रह की सराहना करते हुए उनके प्रयासों पर खुशी जताई। कहा कि युवाओं का काव्य संग्रह की ओर रूचि रखना बेहतर संदेश है। इससे लोकभाषा, संस्कृति और पुस्तकों के प्रति रूचि पैदा होने में सहायता मिलेगी। साथ ही युवाओं में भी काव्य संग्रह की प्रति रूचि बढ़ेगी।

रविवार को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में लेखक मनोज साहनी के काव्य संग्रह फकीरी से यारी काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोकभाषा एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, विशिष्ठ अतिथि फिल्म निर्माता एकबाल अजहर, साहित्यकार बिमल नेगी, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, नगरपालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी आदि ने पुस्तक का विमोचन किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज डांस ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया। इस मौके पर मनोज रावत अंजुल, विजय कपरवाण, सभासद संगीता रावत, दिनेश नेगी, युद्धवीर सिंह, अरविंद रावत, केशर सिंह असवाल आदि शामिल रहे। मंच संचालन अद्धैत बहुगुणा व वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।