सीतापुर, 17 अक्टूबर ।
लोकतंत्र सेनानी, समाजसेवी एवं सीतापुर संघ विचार परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल अग्रवाल का शुक्रवार रात्रि निधन हो गया। 86 वर्षीय अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे, लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम अपने निज निवास सीतापुर में उनका शरीर शांत हो गया।
अग्रवाल ने भारतीय जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संगठनों में प्रमुख दायित्वों पर रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से सीतापुर संघ विचार परिवार में शोक व्याप्त है।
आपातकाल के विरोध में गए जेल, राम मंदिर आंदोलन के दौरान जनपद में निभाई प्रमुख भूमिका86 वर्षीय बाबूलाल अग्रवाल वर्ष 1975 में इमरजेंसी का विरोध करते हुए जेल गए थे, जेल में रहने के दौरान उन्होंने यातनाएं भी सहीं। उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा हासिल था। अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर राम मंदिर आंदोलन में जनपद में कारसेवा से लेकर कई जगहों पर अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। इससे पूर्व उन्होंने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के भी पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया।