जींद : बृजेंद्र सिंह खोई जमीन तलाशने के लिए निकाल रहे है सदभाव यात्रा : देवेंद्र अत्री

Share

उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री शुक्रवार को जन संवाद एवं परिवार मिलन कार्यक्रम के तहत उचाना हलके के भौंसला, कालता, रोज खेड़ा, घोघडिय़ा, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां, छात्तर गांव में पहुंचे। सरपंचों द्वारा मांग पत्र विधायक को गांव के विकास के लिए सौंपे। विधायक ने मांग पत्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन जो बना है वो स्वार्थ का गठबंधन है। भाजपा ने देश में ऐतिहासिक काम किए है। आम परिवार का बेटा विधानसभा पहुंच गया ये बड़े परिवारों को सहन नहीं हो रहा है।

भाजपा भाईचारा बनाने वाली पार्टी है। हम भाजपा के अनुशासित सिपाही है। जो सदभाव यात्रा लेकर चले है उनका सद्भाव यात्रा से 100-100 कोस लेना-देना नहीं है वो तो दोबारा से कांग्रेस के स्थापित होने के लिए यात्रा निकाल रहे है। कांग्रेस में सदभाव नहीं है जो किसी से छिपा नहीं है। भाजपा भाईचारा बनाने वाली, क्षेत्रवाद, परिवार वाद को खत्म करने वाली पार्टी है। भाजपा ने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने वाला ऐतिहासिक काम करके दिखाया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू कर अपना वायदा पूरा किया।