होने वाले ठोस कचरे (सीएंडडी) के व्यवस्थित निस्तारण के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण
योजना तैयार की हैं। इस योजना के तहत ऐसी योग्य और सक्षम एजेंसियों का चयन किया जाएगा,
जो सीएंडडी वेस्ट को निर्धारित स्थान तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगी।
इन एजेंसियों को नगर निगम की स्वीकृत सूची में शामिल किया जाएगा, ताकि कचरा प्रबंधन
की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
यदि कोई भी बिना स्वीकृति के सीएंडडी वेस्ट
का उठान करता हुआ पाया गया तो नगर निगम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। निगमायुक्त नीरज ने शुक्रवार काे बताया कि कार्य का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है
कि निर्माण एवं विध्वंस से उत्पन्न मलबे का समय पर उठान हो और उसे नगर निगम के निर्धारित
स्थान सातरोड तक उचित तरीके से पहुंचाया जाए।
इससे न केवल शहर में स्वच्छता व्यवस्था
में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। इस व्यवस्था
से अवैध रूप से कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि एजेंसियों
को यह जिम्मेदारी अस्थायी रूप से सौंपी जाएगी, जब तक कि नगर निगम इस कार्य के लिए कोई
स्थायी व्यवस्था नहीं कर लेता।
निगमायुक्त ने बताया कि सूचीबद्ध एजेंसियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम
से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एजेंसियों को अपने तकनीकी कौशल, उपकरणों की उपलब्धता,
पर्यावरणीय स्वीकृति एवं पूर्व अनुभव से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। निगमायुक्त
ने शहरवासियों से अपील की हैं कि सीएंडडी वेस्ट यानि ठोस कचरा उठान के लिए नगर निगम
द्वारा स्वीकृति एजेंसी के द्वारा ही उठान करवाएं, क्योंकि ये सभी नगर निगम द्वारा निर्धारित
स्थान पर ही ठोस कचरे का निस्तारण करेंगी।