मनोज तिवारी ने कहा कि हम बिहार के बहुत सारा स्वरुप देखे हैं। पहले शाम में 6 बजे के बाहर लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे लेकिन आज वो स्थिति नहीं है। आज लोग घर से बाहर बेखौफ होकर निकलते हैं। आज बिहार में एनडीए की सरकार है। बच्चों का भविष्य एनडीए के साथ है। इसलिए इस बार भी बिहार में एनडीए सरकार बनाए।
मनोज तिवारी ने कहा कि शहाबुद्दीन ने 3 लोगों को मारकर तेजाब से जला दिया तेजस्वी उसका जयकारा लगाते हैं। ऐसे लोग बिहार के कभी हितैषी नहीं हो सकते। हमें अपराध वाली बिहार नहीं चाहिए हमें बिहार विकास की रफ्तार वाली चाहिए।
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि आरा छपरा, आरा पटना सड़क, कोईलवर में पुल बन गया। यह वहीं आप लोग के पैसा से बना है। पहले यह पैसा नेताओं के पॉकेट में चला जाता है। झारखंड अलग हो गया तो भी अपना ही है न। इस समय पंजाब में काम करने वाले नहीं मिल रहे क्याेंकि अब बिहार में ही लोग रहने लगे। 14 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड केंद्र से मिलता है। यदि गलती से महागठबंधन की सरकार बन गयी ताे ये लाेग खजाना खाली कर देगा।