सोनीपत: पदक विजेता पहलवान पुलिस आयुक्त ने सम्मानित किया

Share

पुलिस के सहायक उप निरीक्षक विपिन ने मधुबन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता में सुपर हैवीवेट वर्ग में रजत पदक जीतकर हरियाणा पुलिस और जिले का गौरव

बढ़ाया है। पुलिस

आयुक्त ममता सिंह ने मंगलवार काे राई स्थित अपने कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में

एएसआई विपिन को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा

कि एएसआई विपिन ने अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से विभाग और जिले दोनों को

राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

ममता

सिंह ने कहा कि खेल न केवल आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाते हैं, बल्कि पुलिस बल में

टीम भावना और शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने एएसआई विपिन को

विभाग का गौरव बताते हुए अन्य पुलिस कर्मियों से भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

वर्तमान

में एएसआई विपिन की तैनाती सीएसओ मधुबन में है। वे लंबे समय से पुलिस खेल प्रतियोगिताओं

में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में कांस्य, 2021 में स्वर्ण,

2023 में पुनः कांस्य और 2025 में रजत पदक जीतकर लगातार उत्कृष्टता की परंपरा कायम

रखी है। पुलिस

आयुक्त ने कहा कि एएसआई विपिन जैसे खिलाड़ी पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ऐसे कर्मठ और समर्पित खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाती

हैं, बल्कि युवा पुलिस कर्मियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित

करती हैं।