लखनऊ में मौलाना जव्वाद पर हमला, एफआईआर दर्ज होने पर पांच घंटे बाद धरना समाप्त

Share

कर्बला अब्बास बाग के केयरटेकर सैयद सारिम ने ठाकुरगंज थाना में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मौलाना कल्बे जवाद नकवी कर्बला अब्बास बाग के प्रशासक होने के नाते वो अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर शाम को कर्बला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके ऊपर हमला हुआ। पुलिस के सामने एक पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया।

मौलाना के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश भी की गई। इससे नाराज होकर मौलाना जवाद ने कर्बला परिसर में धरना शुरू कर अवैध कब्जों को खाली करवाने और हमले के आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इस दौरान मौलाना ने पुलिस पर आरोपितों संग मिलीभगत का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केयरटेकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद मौलाना ने धरना समाप्त किया। करीब पांच घंटे तक धरना चला था।