मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी के साथ मनाया करवा चौथ उत्सव, प्रदेशवासियों के समृद्धि की कामना की

Share

रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,“करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

करवाचौथ, नारी की श्रद्धा और संस्कृति का पर्व : रेखा आर्या

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पारंपरिक रूप से व्रत रखकर भगवान से समस्त मातृशक्ति और बहनों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि करवाचौथ भारतीय नारी की अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का पर्व है। यह हमारी सनातन संस्कृति में नारी शक्ति की आस्था और परिवार के प्रति उसके त्याग का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारे सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित आवास पर सपरिवार करवा चौथ का पर्व मनाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट करवाचौथ के अवसर पर पत्नी के साथ ऋषिकेश अपने आवास पर मनाते हुए प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं दी।

————-