थानाधिकारी जामडोली प्रहलाद नारायण ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि एक मकान में दो शव हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक दम्पती का बेटा मिला, जिसने मकान खोला था। बेेेटे ने बताया कि वह गोविंद देव मंदिर में दर्शन के लिए गया था। घर पर लौटा तो मां फर्श पर और पिता पंखे से लटके मिले। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। पुलिस ने बेटे से मिली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों के शवों को एसएमएस मुर्दाघर में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान दाउदयाल (51) और बबीता (46) के रूप में हुई है। कॉलोनी के लोगों का भी कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। मौके से पुलिस टीम और एफएसएल को साक्ष्य मिले हैं। इससे पता चला है कि दाउदयाल ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के लिए घटनास्थल से नमूने लिए हैं। बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।