मंत्री बेदी शुक्रवार को सिरसा के पंचायत भवन में प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 (फेज-द्वितीय) के लाभपात्रों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए गए तथा सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व सरकार ने इस अवधि के दौरान सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ काम किया है। सभी जिलों का समान रूप से विकास हो, गांवों-ढाणियों तक समान रूप से विकास किया जाए, पर लगातार काम कर रहे हैं। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान की सोच के साथ विकास की गति को आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायदे के अनुसार शपथ से पहले 24 हजार युवाओं को 17 अक्टूबर 2024 को नियुक्ति पत्र पहले दिए और शपथ बाद में ली।
इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, नगर परिषद सिरसा चेयरमैन शांति स्वरूप, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक रामचंद कंबोज, गोविंद कांडा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीरचंद मेहता, हनुमान कुंडू, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, चंद्र प्रकाश बोस्ती, रोहताश जांगड़ा, बलवान जांगड़ा, बलदेव सिंह मांगेआना, पार्षद सुमन शर्मा, नक्षत्र सिंह सहित गणमान्य लोग व लाभार्थी मौजूद रहे।