सीहोरः कुबेरेश्वरधाम पर धनतेरस पर पांच क्विंटल मीठी बूंदी का लगाया भोग

Share

इस मौके पर विठलेश सेवा समिति के पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर होने वाली पूजा-अर्चना की विधि-विधान पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्तिक माह में पूर्ण निष्ठा और भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कार्तिक महीने में बड़े और मुख्य तीज-त्योहार पड़ते हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत शरद पूर्णिमा से हो जाती है। इसके बाद करवा चौथ, धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, देव उठनी एकादशी आदि पर्व मनाए जाएंगे।