दुर्गा वाहिनी ने निकाली दुर्गा शक्ति यात्रा,महिला आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल

Share

नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेन बाजार, नगर निगम, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, रुड़की टॉकीज चौक, बोट क्लब से होते हुए नेहरू स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। चंद्रशेखर चौक पर फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चेरब जैन के नेतृत्व में अनेक लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा दुर्गा वाहिनी की स्थापना व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा नारी शक्ति कमजोर नहीं है, जैसे माता ने महिषासुर का विनाश किया, इसी तरह दुष्टों व कुरीतियों का विनाश दुर्गा वाहिनी करेगी। यह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं और सक्षम है।

मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं में शक्ति संचार के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। दुर्गा वाहिनी की महिलाएं किसी से कम नहीं है,वह अपने आप में सक्षम है। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में लव जिहाद,लैंड जिहाद का ज़िक्र करते हुए नशा मुक्ति, परिवार प्रबोधन की चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा बत्रा ने की।

इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, मधुराका सक्सेना, अक्षरा सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, शैली त्यागी, दिलीप मेहंदीरत्ता, शिव प्रकाश त्यागी, संजय सिंह, संजय धीमान, भानु प्रताप सिंह, नीतू सिंह, मंजू सैनी, राहुल सैनी आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही।