भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इंडी गठबंधन के बिहार में सीएम फेस पर कहा कि बिहार में सीएम को चेहरा एक लालच देने का काम है, ताकि कैसे भी करके सत्ता हासिल की जाएं, हालांकि ये कब धोखा दे, यह किसी को नहीं पता। इनकी विश्वसनीयता नहीं है, ये बेमेल गठजोड़ है। इंडी गठबंधन में सीटों का बंटवारा नीति संगत नहीं हुआ। इनकी नीति स्पष्ट है बिना किसी एजेंडे के सत्ता हासिल करना, जनता के विकास से इनको कोई लेना देना नहीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत स्वयं के लिए राजनीति कर सकते है, लेकिन वे रणनीति बनाने में पूर्ण रूप से फेल साबित होते है। कांग्रेस पार्टी ने जहां-जहां अशोक गहलोत जी को चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए भेजा, वहाँ पर अंततः भाजपा को ही लाभ हुआ। गुजरात और महाराष्ट्र में हमने देखा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को सफलता मिली। अब उन्हें बिहार भेजा गया है, यहां भी नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे।