इस बार वैसे व्रतधारी बहनों एवं माताओं के बीच वितरण किया गया जो प्राकृतिक आपदा के शिकार हो गई थी। उनका बाढ़ में हर चीज बह गया था। उन्हें चिन्हित कर उन लोगों के बीच छठ पूजन सामग्री, सूप, नारियल, साड़ी, गेहूं, गुड़, चावल, कद्दू, घी इत्यादि का वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सदस्यों ने उपस्थित सभी महिलाओं को परंपरागत सुहाग का प्रतीक सिंदूर लगाकर कर किया। तत्पश्चात संस्था की महिलाओं के द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ का पारंपरिक गीत गाया गया। जिससे पूरा गंगा घाट भक्ति गीतों से गुंजयमान हो गया।
मौके पर मां आनंदी संस्था कि संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि विगत कई वर्षों से हम लोग इस तरह का धार्मिक आयोजन के मौके पर गंगा घाट पर पहुंचकर संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर छठ पूजन की सामग्री उन्हें भेंट करते हैं। इस पावन मौके पर मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी के साथ-साथ दर्जनों सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई।