कल्मिकिया में अवशेषों का प्रदर्शन भारत-रूस संबंधों को करेगा मजबूत : मनोज सिन्हा

Share

रूस के कल्मिकिया से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को इन्हें भारत वापस लाने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे मनोज सिन्हा ने मीडिया कहा कि कल्मिकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन भारत और रूस के बीच जनता से जनता के संबंधों को और मजबूत करेगा। मनोज सिन्हा ने प्रतिष्ठित गेड़ेन शेडुप चोइकोर्लिंग मठ में अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने खातक अर्पित किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और बाकुला रिनपोछे के समक्ष प्रार्थना की। उन्होंने शाजिन लामा को कश्मीरी शॉल भी भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 19 अक्टूबर को अवशेषों के साथ भारत लौटेगा। अब तक 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मठ में अवशेषों को नमन किया।

उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक गौरव

भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों को भारत का राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है। इन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भारत से कल्मिकिया लाया गया था। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भिक्षु भी शामिल थे, जिन्होंने वहां धार्मिक अनुष्ठान किए।

———–