अस्ताचलगामी सूर्य को छठव्रतियों नें दिया अर्घ्य

Share

श्रद्धालुओं की भक्ति भाव और आस्था देख मन भाव विभोर हो उठता है। छठ पूजा समिति ने काफी बेहतर व्यवस्था की है। तालाब स्थित छठ घाट को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए कई दिन पहले से ही घाट को साफ सुथरा किया गया था।

पूरे छठ घाट और आसपास के इलाके को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है। देर रात भजन- कीर्तन एवं मेला का आयोजन होगा।इसके साथ ही उदायमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व सम्पन्न होगा । छठ घाटों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौजूद है।