सोनीपत: सेवाभावना से सशक्त बनती है सामाजिक व्यवस्था : डाॅ. अरविंद शर्मा

Share

कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सेवा भावना के लक्ष्य को लेकर गरीब, वंचित

और पात्र परिवारों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक

संस्थाओं के साथ-साथ सेवाभावी नागरिकों की भागीदारी से ही समाज की व्यवस्था सशक्त होती

है। सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया

जाए।

मंगलवार

देर शाम डाॅ. अरविंद शर्मा मुगलपुरा स्थित टीटू धर्मशाला में आयोजित बी.के.के. मेमोरियल

ट्रस्ट रोहतक व विजय कत्याल परिवार गोहाना द्वारा आयोजित 39वें विधवा एवं पात्र पेंशन

वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 300 से अधिक

पात्र महिलाओं को कुल 13 लाख रुपये की राशि के पेंशन चेक वितरित किए।

अपने

संबोधन में डाॅ. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय

सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए सामाजिक सुरक्षा भत्ता को 3000 से बढ़ाकर 3200

रुपये मासिक करने की घोषणा की है, जिससे नवंबर से लाखों पात्रों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सेवा भावना ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकती है। सरकार गरीब वर्गों

को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है, जिसमें सामाजिक संस्थाओं की भूमिका

भी महत्वपूर्ण है।

डाॅ.

शर्मा ने समाज सेवी विजय कत्याल व उनके परिवार की दीर्घ कालिक सेवा भावना की सराहना की

और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में मानवीय सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने

कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई दीनदयाल उपाध्याय लाडो

लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माताओं व बहनों को 2100 रुपये मासिक सहयोग मिलेगा।

अब तक

प्रदेश की छह लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण करवाया है। कार्यक्रम

में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव बाबा लक्ष्मण पुरी, महंत कमल पुरी महाराज, विजय

कत्याल, डाॅ. परमानंद महाराज, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र

मुदगिल, पार्षद भगवती राजपाल, अंजू कालड़ा, मुकेश देवगन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति

उपस्थित रहे।