बलरामपुर : युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ मोर्चा खाेला, बिल जलाकर जताई नाराजगी

Share

इस दाैरान बृजेश यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा, हम जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए यह विरोध कर रहे हैं। बिजली की बढ़ती दरों से आम लोगों की परेशानियाँ बढ़ रही हैं।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल बिजली दरों में सुधार करने और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने से रोकने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मौजूद जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह (राजू) पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, नन्हेलाल गुप्ता, जनपद सदस्य समीर सिंह देव, छोटू बंगाली, समरबहादुर सिंह, छोटू जायसवाल, जीत गुप्ता, रूपेश सिंह, हबीबुल्लाह अंसारी, रोशन मिंज, सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।