यमुनोत्री हाईवे पर 21 दिन बाद शुरू हुई आवाजाही

Share

जनपद में मानसून सीजन में हुई अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई थी। हालांकि अन्य स्थानों पर सड़क के बंद और खुलने का सिलसिला जारी रहा लेकिन जंगलचट्टी, बनास और नारायणचट्टी में बड़े-बड़े बोल्डर ओर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन और गिर रहे पत्थरों के कारण एनएच विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब 2 1 दिन बाद विभाग की ओर से कड़ी मशक्क्त के बाद फूलचट्टी तक यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी है। वहीं फूलचट्टी से आगे जानकीचट्टी तक की सड़क पर करीब 200 मीटर से अधिक भू-धंसाव होने के कारण उसे खुलने में करीब तीन से चार दिन का समय लग सकता है।

एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि हालांकि वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है लेकिन अभी भी कई स्थानों पर पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। इसलिए वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।