सेवा पखवाड़ा अभियान के सभी कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होंगे स्वतंत्र देव सिंह

Share

भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने मंगलवार काे जानकारी दी कि बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह 7:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पार्क पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं उन्हें माल्यार्पण कर करेंगे। इसके अलावा सुबह बालसन चौराहा के पास स्थित भारद्वाज आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और सुबह 8:20 बजे एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा और दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन अन्हा ब्लड बैंक जीएचएस स्कूल सिविल लाइंस में लगाया जाएगा।

राजेश केसरवानी ने बताया कि दोपहर 1 बजे दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन एनसीडीसी सांस्कृतिक केंद्र अशोक नगर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दिव्यांग जनों को सम्मानित करते हुए उपकरण वितरित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगें।