रोहतक:  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

Share

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि राहुल गांधी में कोई संस्कार नहीं हैं। अगर संस्कार होते तो वह इस मामले को लेकर माफी मांग लेते। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की चुनावी जनसभा में जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई और राहुल गांधी चुप रहे वह निंदनीय है। इसीलिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं और डिमांड करते हैं कि राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का राहुल गांधी को बिहार चुनाव में जवाब मिल जाएगा। प्रियदर्शी बोली कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाएं भी चलाई है।