इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी, जिसमें बाल विवाह रोकथाम, गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह पर रोक,दहेज़ रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम 1930 एवं महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी नंबर 112 और जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा महवारी स्वछता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, घरेलु हिंसा रोकथाम आदि शामिल हैं।
इसके साथ साथ भ्रूण हत्या पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि लड़का लड़की के जन्म पर कोई भेद भाव नहीं करनी चाहिए। सरकार द्वारा इसपर कार्रवाई हेतु सख्त कानून बनाया गए हैं साथ ही यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। पिरामल के जिला प्रतिनिधि संजय झा द्वारा स्वस्थ्य पंचायत और चाइल्ड फ्रेंडली थीम पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में जीविका के बीपीएम, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी और महिला को सशक्त बनने पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला हब से लेखा सहायक, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि,ग्रामीण जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।