कुएं में डूबने से किशोर की मौत

Share

इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक गुलाबी कुमार, अशोक लाल का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार दोपहर के समय कुएं में नहाने गया था। वह कुएं की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। आस-पास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया लेकिन जब तक कोई मदद के लिए पहुंचता तब तक वह डूब चुका था। घटना की सूचना तुरंत हंटरगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कोबना पंचायत के मुखिया बबलू कुमार मौजूद थे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया।