दुमका में बुजुर्ग दंपति की हत्या, दो घायल

Share

यह घटना सोमवार की देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। मृत दंपति की पहचान साहेब हेम्ब्रम (63) और मंगली किस्कु (60) के रूप में हुई है। घायल लड़कियों की पहचान हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेंब्रम (17) के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद घायल बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।