उन्होंने बताया कि मत्स्य परिक्षेत्र तेंदुआ कला में राजकीय मत्स्य नर्सरी है। जहां 31 अगस्त को हुई अत्यधिक बारिश होने की वजह से जल बहाव हो गया, इस दौरान उसमें मौजूद सभी मत्स्य बीज पानी के साथ बह गईं। बारिश की वजह से राजकीय क्षति हो गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 30 लाख मत्स्य बीज थी। वितरण के परिपेक्ष मात्र 21 लाख मत्स्य बीज का वितरण किया गया। शेष 9 लाख की मत्स्य बीज की पूर्ति नहीं की जा सकी। यह मत्स्य बीज की पूर्ति जल बहाव के कारण नहीं किया जा सकता है।