कार्यक्रम में चतरा सासंद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्वल दास, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, बीडीओ देवलाल उरांव, सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेमविकास उर्फ मन्टू सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भव्य और दिव्य सूर्य मंदिर नवनिर्माण की आधारशिला कार्यक्रम के साक्षी बने।
इसके पूर्व यज्ञाचार्य के निर्देश में यजमान राजु गुप्ता, नीरु गुप्ता, रबीन्द्र बक्शी, सुनीता बक्शी, बरुण सिंह, ललिता सिंह, चन्दर साव, मालती देवी, नंदु साव और सरस्वती देवी ने एक सप्ताह तक प्रत्येक दिन सुबह शाम हवन पूजन कर हरिहरात्मक महायज्ञ के अनुष्ठान में शामिल हुए।
इस दौरान यजमान के अलावे सूर्य मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता, पूर्व विधायक किशुन दास, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता, शामिल हुए। गणेश महोत्सव सह महायज्ञ के आयोजन में सूर्यमंदिर विकास समिति के पदधारी, आजीवन सदस्य सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने महत्ती भुमिका निभाई। महायज्ञ के सफल आयोजन में पुलिस व प्रशासन तत्पर दिखे।
इस मौके पर जिप सदस्य देवती देवी, सुभाष यादव, केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, विकास मालाकार, प्रेम रंजन पासवान, रवि गुप्ता, राजेश शाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।