बॉलीवुड स्टार डेजी पहुंची पलामू, डांडिया महोत्सव में करेंगी परफॉर्म

Share

बॉलीवुड स्टार डेजी शाह रविवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंची। यहां आने पर पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कीे महिला विंग ने उनका स्वागत किया। मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका सिंघानिया, सचिव शिखा अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन टीना आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में दूसरे दिन भी संध्या सात बजे से रात 11 बजे तक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस आयोजन में पहले दिन सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था।

कार्यक्रम का उदघाटन राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, प्रथम महापौर अरूणा शंकर के द्वारा किया गया था।

रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद डेजी शाह सड़क मार्ग की ओर से मेदिनीनगर पहुंची। उनका स्वागत करते हुए उन्हें होटल ले जाया गया।

बताते चलें कि डेजी शाह बॉलीवुड की चर्चित हीरोइन है उनका पहली बार पलामू आगमन हुआ है। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म स्टार सलमान खान के साथ कई फिल्में की है। उनके आगमन के बाद डांडिया महोत्सव में उनके परफॉर्मेंस को लेकर लोगों में उत्सुकता है। खासकर महिलाओं में क्रेज देखा जा रहा है।