कार्यकर्ताओं ने “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार”, “भारत मां का अपमान नहीं सहेगा भारतीय” जैसे नारे लगाए और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि कांग्रेस और राजद के नेता यह भूल में हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी का अपमान किया है। वास्तव में यह पूरे देश और बिहार की मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और एनडीए कार्यकर्ता इस प्रकार की ओछी हरकत और माँ के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।
विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, मनोज सिंह, पवन साहनी, पानो देवी और मनोज गोस्वामी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।